About Me

My photo
Nakhatrana-Bhuj, Kutch-Gujarat, India
World's No. 1 Database of Lord Bajrang Bali Statues and Temples in India and Abroad on Internet Social Media Site.**Dy. Manager-Instrumentation at Archean Chemical Industries Pvt. Ltd., Hajipir-Bhuj (Gujarat). Studied BE, Instrumentation and Control Engineering (First Class) at Govt. Engineering College, Gandhinagar affiliated to Gujarat University.**

Blog Archive

Showing posts with label Sankatmochan Hanuman Ashtak. Show all posts
Showing posts with label Sankatmochan Hanuman Ashtak. Show all posts

Saturday, 21 November 2015

गोस्वामी तुलसीदास कृत संकटमोचन हनुमान अष्टक

बालि की त्रास कपीस बसै गिरि, जात महाप्रभु पंथ निहारो I
चौंकि महा मुनि साप दियो तब, चाहिय कौन बिचार बिचारो II
कै द्विज रूप लिवाय महाप्रभु, सो तुम दास के सोक निवारो I
को नहिं जानत है जगमें कपि, संकटमोचन नाम तिहारो II २ II
भावार्थ :- बालिके भयके कारण कहीं शरण न पाकर वानरराज सुग्रीव छिपकर (ऋष्यमूक) पर्वतपर रहते थे, जहाँ मतंग मुनिके शापके कारण बालि प्रवेश नहीं करता था I महाप्रभु श्रीरामचंद्रजी लक्ष्मणजीके साथ जब सीताजीको खोजते हुए उधरसे जा रहे थे, तब सुग्रीव उन्हें बालिका भेजा हुआ योद्धा समझकर चकित हो यह विचार करने लगा कि अब क्या करना चाहिए ? हे हनुमानजी ! तब आप ब्राह्मणका रूप धारण करके भगवान श्रीरामचन्द्रजीको वहाँ ले आये I इस प्रकार आपने दास सुग्रीवके महान भय और शोकको दूर किया I संसारमें ऐसा कौन है जो आपके 'संकटमोचन' नाम से परिचित नहीं है? II २ II

Monday, 19 October 2015

संकटमोचन हनुमान अष्टक_गोस्वामी तुलसीदास कृत

बंधु समेत जबै अहिरावन, लै रघुनाथ पताल सिधारो I
देबिहिं पूजि भली बिधि सों बलि, देऊ सबै मिलि मंत्र बिचारो II
जाय सहाय भयो तब ही, अहिरावन सैन्य समेत सँहारो I
को नहिं जानत है जगमें कपि, संकटमोचन नाम तिहारो II ७ II
भावार्थ :- हे वायुपुत्र हनुमानजी ! अहिरावण जब लक्ष्मणजीके साथ भगवान श्रीरामको पाताल-लोकमें उठा ले गया था और वहाँ राक्षसोंके साथ बैठकर यह विचार कर रहा था कि भलीभाँति महामाया चण्डीदेवीकी पूजा करके इनकी बलि चढ़ा दी जाय, तब आप ही वहाँ पहुँचकर सेनासहित अहिरावणका संहार करके भगवान श्रीराम और लक्ष्मणजीके सहायक बने I संसारमें ऐसा कौन है जो आपके 'संकटमोचन' नामसे परिचित नहीं है ? II ७ II

Friday, 2 October 2015

संकटमोचन हनुमान अष्टक (गोस्वामी तुलसीदास विरचित)

रावन त्रास दई सिय को सब, राक्षसि सों कहि शोक निवारो ।
ताहि समय हनुमान महाप्रभु, जाय महा रजनीचर मारो ॥
चाहत सीय अशोक सों आगि सु, दै प्रभु मुद्रिका शोक निवारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥ ४ ॥
भावार्थ :- लंकापति रावणने सती सीताको कष्ट पहुँचानेके लिये सभी राक्षसियोंको निर्देश दिया था I हे महाप्रभु हनुमानजी ! उसी समय वहाँ पहुँचकर आपने बड़े-बड़े राक्षस योद्धाओका संहार कर दिया I शोकसे अत्यंत संतप्त होकर सीताजी स्वयंको भस्म करनेके लिये अशोक-वृक्षसे अग्निकी याचना कर रही थीं, उसी समय आपने उन्हें भगवान श्रीरामकी अंगूठी देकर उनके महान शोकका निवारण कर दिया I संसारमें ऐसा कौन है जो आपके 'संकटमोचन' नामसे परिचित नहीं है ? II ४ II

Monday, 21 September 2015

गोस्वामी तुलसीदास कृत संकटमोचन हनुमानाष्टक

काज किये बड़ देवन के तुम, बीर महाप्रभु देखि बिचारो I
कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसे नहिं जात है टारो II
बेगि हरो हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होय हमारो I
को नहिं जानत है जगमें कपि, संकटमोचन नाम तिहारो II ८ II
भावार्थ :- हे परमवीर महाप्रभु हनुमानजी ! आप अपने कार्योंको देखकर विचार कीजिये की आपने देवताओंके बड़े-बड़े कठिन कार्योंको पूरा किया है I तब फिर मुझ दीन-हीनका ऐसा कौन-सा संकट हो सकता है, जिसे आप दूर नहीं कर सकते ? हे महाप्रभु हनुमानजी ! हमारे जो कुछ भी संकट हैं आप उन्हें शीघ्र ही दूर करनेकी कृपा करें I संसारमें ऐसा कौन है जो आपके 'संकटमोचन' नामसे परिचित नहीं है ? II ८ II

Wednesday, 19 August 2015

संकटमोचन हनुमानाष्टक {गोस्वामी तुलसीदास विरचित}

काज किये बड़ देवन के तुम, बीर महाप्रभु देखि बिचारो I
कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसे नहिं जात है टारो II
बेगि हरो हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होय हमारो I
को नहिं जानत है जगमें कपि, संकटमोचन नाम तिहारो II ८ II
भावार्थ :- हे परमवीर महाप्रभु हनुमानजी ! आप अपने कार्योंको देखकर विचार कीजिये कि आपने देवातओंके बड़े-बड़े कठिन कार्योंको पूरा किया है I तब फिर मुझ दीन-हीनका ऐसा कौन-सा संकट हो सकता है, जिसे आप दूर नहीं कर सकते ? हे महाप्रभु हनुमानजी ! हमारे जो कुछ भी संकट हैं आप उन्हें शीघ्र ही दूर करनेकी कृपा करें I संसारमें ऐसा कौन है जो आपके 'संकटमोचन' नामसे परिचित नहीं है ? II ८ II

Tuesday, 21 July 2015

संकटमोचन हनुमान अष्टक {गोस्वामी श्रीतुलसीदास कृत}

बाण लग्यो उर लछिमन के तब, प्रान तजे सुत रावन मारो I
लै गृह बैध सुषेन समेत, तबै गिरि द्रोन सु बीर उपारो II
आनि सजीवन हाथ दई तब, लछिमन के तुम प्रान उबारो I
को नहिं जानत है जगमें कपि, संकटमोचन नाम तिहारो II ५ II
भावार्थ :- जब रावण-सुत मेघनाद (इन्द्रजीत)- के बाण (वीरघातिनी अमोघ शक्ति)- की चोटसे लक्ष्मणजीके प्राण निकलने ही वाले थे, तब आप लंकासे सुषेन वैधको उसके घर सहित उठा लाये तथा (सुषेन वैधके परामर्शसे) द्रोणाचल पर्वतको उखाड़कर संजीवनी बूटी भी ला दी I इस प्रकार आपने लक्ष्मणजीके प्राणोंकी रक्षा की I संसारमें ऐसा कौन है जो आपके 'संकटमोचन' नामसे परिचित नहीं है ? II ५ II